Ramban Accident: रामबन में गहरी खाई में गिरी SUV कार, 10 की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ramban Accident News: जम्मू-कश्मीर से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां शुक्रवार को जम्मू संभाग के जिले रामबन में एक एसयूवी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि वाहन श्रीनगर से जम्मू की तरफ आ रहा था. देर रात करीब सवा एक बजे जिले के बैटरी चश्मा इलाके में एसयूवी 300 फुट गहरी खाई में गिरकर दुर्घटना का शिकार हो गई.

अधिकारियों ने बताया
अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के जवान मौके पर पहुंचे. भारी बारिश के बीच 10 यात्रियों के शव देखे गए हैं. उन्होंने बताया कि मृतकों में कार चालक जम्मू के अंब घरोटा के बलवान सिंह (47 वर्ष) और बिहार के पश्चिमी चंपारण के विपीन मुखिया भैरगंग सहित अन्य शामिल हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने व्यक्त कीं शोक संवेदना
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है. राष्ट्रपति ने कहा, ‘जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन क्षेत्र में एक गाड़ी के खाई में गिरने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है. मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं.’

एलजी मनोज सिन्हा ने जताया दुख
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रामबन सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है. एक शोक संदेश में उपराज्यपाल ने कहा, ‘आज रामबन में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख लगा, जिसमें बहुमूल्य जानें चली गईं. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं. मैंने जिला प्रशासन और संभागीय आयुक्त को पीड़ितों के परिजनों को सभी सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं.

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि हादसे की जानकारी मिलते ही उन्होंने डीसी रामबन बसीर-उल-हक से बात की. पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल क्यूआरटी मौके पर पहुंच गई. वह लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना जताई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This