Lips Care Tips: बदलते मौसम में फटने लगे हैं होंठ, तो आज ही इन फूड आइटम्स को अपनी डाइट में करें शामिल

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lips Care Tips: मौसम में हो रहे बदलाव के कारण स्किन का ड्राई होना आम बात है. इसकी वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित एडियां और होंठ होते हैं. स्किन को तो हम प्रतिदिन मॉइश्चराइज करते हैं. लेकिन होठों को अनदेखा कर देते हैं, जिस कारण ये फटने लगते हैं और कई बार तो हम होंठ की स्किन निकालते-निकालते खून ही निकाल देते हैं, जिससे काफी दर्द होता है. अगर आपके होंठ भी फट रहे हैं और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ फूड आइटम्स को आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं.

फल और सब्जियां

ऐसे फल और सब्जियां जिनमें अधिक मात्रा में पानी पाया जाता है जैसे- संतरा, खीरा, बेरीज आदि को अपनी डाइट में शामिल करें. इससे आपका शरीर डाइड्रेट रहेगा और आपके होंठ भी नहीं फटेंगे.

नारियल तेल

नारियल के तेल को होठों पर लगाने और एक सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से आपको ये अंदर से हाइड्रेट रखेगा और ड्राईनेस की समस्‍याएं दूर करेगा.

एवोकाडो

एवोकाडो में हेल्दी फैट्स व विटामिन-सी, ए, और ई पाया जाता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसके सेवन से होंठ हाइड्रेट रहते हैं और ड्राई नहीं होते.

विटामिन-ई से भरपूर फूड्स

विटामिन-ई से भरपूर फूड आइटम्स जैसे सूरजमुखी के बीज, बादाम, पालक और ब्रोकली को अपनी डाइट में शामिल करें. इनके सेवन से होंठ नहीं फटते है और मुलायम रहते हैं.

बादाम का तेल

अगर आपके होंठ ज्‍यादा फटते हैं और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप रोजाना 10-15 मिनट बादाम के तेल से अपने होंठों की मालिश करें. इससे आपके होंठ मुलायम बने रहेंगे.

मलाई

मलाई से भी फटे होंठ ठीक हो जाते हैं. इसके लिए रात में सोने से पहले ताजी मलाई लें और इसे अपने होंठ पर लगा ले. सुबह तक आपके होंठ मुलायम हो जाएंगे.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि व दावों का The Printlines पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्‍य ले लें.

यह भी पढ़े: Cucumber Benefits: गर्मियों में खीरा खाना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं, जानें इसके हैरान करने वाले फायदे

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This