CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ‘ऐसा सबक सिखाएंगे, भविष्य में नहीं कर पाएंगे राजनीति’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गुरुवार (4 अप्रैल) को मथुरा में हेमा मालिनी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी अन्य दल के पास प्रत्याशी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं. उधार में प्रत्याशी ला रहे हैं, उधार में भी प्रत्याशी नहीं मिल पा रहे हैं. इसलिए कांग्रेस के नेता अपना आपा खो बैठे हैं. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा हेमा मालिनी को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर सीएम योगी ने बिना नाम लिए कहा- “अब कांग्रेस नेता भारत की आधी आबादी पर अभद्र टिप्पणी कर अपमान करने पर उतारू हो चुके हैं.

कांग्रेस और इनके गठबंधन के लोगों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि ये राधारानी की भूमि है, यमुना मैया की भूमि है. उनकी कृपा इस भूमि पर है. यदि आधी आबादी का अपमान करोगे तो पूरा भारत वर्ष ऐसा सबक सिखाएगा कि आगे से राजनीति करने लायक नहीं बच पाएंगे. लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि व्यक्तिगत टिप्पणी कर अनावश्यक रूप से मातृशक्ति का अपमान करें. ये हमारा समाज कभी स्वीकार नहीं कर सकता है. विचारों से सहमति असहमति हो सकती है.

लेकिन, हम कला, संस्कृति, राष्ट्रीयता, किसी जाति को टारगेट नहीं कर सकते. कोई टारगेट करने का प्रयास कर रहा है, तो अपने लिए गड्ढा स्वयं खोद रहा. सीएम योगी ने आगे कहा, चारों ओर एक ही आवाज है. मोदी ने दस वर्ष तक देश की सेवा की, हम अपना एक एक वोट मोदी को देंगे. ये आवाज ऐसी ही नहीं है. पहली बार भारत ने भारत वासियों ने एक ऐसी सरकार को देखा है, जिसने देश की भावना के अनुरूप सम्मान की रक्षा करते हुए और राष्ट्रीय स्वाभिमान को 56 इंच चौड़ा करते हुए दुनिया के सामने भारत का गौरव बढ़ाने का कार्य कर रही है. देश के अंदर कांग्रेस को 60 वर्ष शासन का अवसर मिला। क्यों नहीं काशी विश्वानाथ धाम का निर्माण किया। काशी से साठ वर्ष प्रतिनिधित्व किया। क्यों नहीं वहां के बारे में सोचा। क्यों नहीं मथुरा-वृंदावन के बारे में सोचा।

यह भी पढ़े: पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांडः दोषी इसरार अहमद को आजीवन कारावास

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This