Delhi: ‘दिल्ली में खोलनी थी पाठशाला, लेकिन तुमने खोलना शुरू कर दिया मधुशाला’: मनोज तिवारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः दिल्ली शराब घोटाला मामले को लेकर सियासी शोर जारी है. आम आदमी पार्टी और भाजपा के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का करारा शब्दों का वार चला रहे हैं. इसी क्रम में भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि मेरा मानना है कि अरविंद केजरीवाल इस पूरे शराब घोटाले के किंगपिंग हैं. केस चल रहा है और कोर्ट ने भी उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से मना किया. यह कानूनी प्रक्रिया है और जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है, वो बच नहीं सकता.

दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा के साथ दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘दिल्ली में खोलनी थी पाठशाला, लेकिन तुमने खोलना शुरू कर दिया मधुशाला. ऐसा लगता है कि भाजपा को दिल्ली के शराब घोटाले पर श्वेत पत्र लाना होगा और मुझे विश्वास है कि हम सब कुछ बिल्कुल स्पष्ट करने के लिए ऐसा करेंगे. सबसे पहले, उन्होंने दिल्ली को लूटा और फिर सरकारी फंड से शराब नीति का मामला लड़ने के लिए लगभग 25 करोड़ रुपए खर्च किए. इसके लिए उन्हें 100 करोड़ रुपए और चाहिए.’

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This