Ghazipur Crime News: दो सौदागर फंदे में, दो करोड़ की हेरोइन बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghazipur Crime News: यूपी के गाजीपुर की जमानिया कोतवाली पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है. संयुक्त टीम ने हेरोइन के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया. पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अभियुक्तों को मीडिया के समक्ष पेश किया. एसपी ने बताया कि फंदे में आए तस्करों के कब्जे से दो करोड़ की हेरोइन बरामद हुई है.

जमानिया कोतवाली पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने किया गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि जमानिया कोतवाली पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने आज जमानिया कोतवाली क्षेत्र के गायघाट मोड़ के पास दो तस्करों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फुल्ली शेरपुर निवासी दीपक यादव और जमानिया थाना क्षेत्र के बेटावर निवासी औमकार राय शामिल हैं.

01 किलो 140 ग्राम हेरोइन बरामद
पुलिस अधीक्षक ने बताता कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 01 किलो 140 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई है. उन्होंने बताया कि इस हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 02 करोड़ रूपये है.

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग पिछले कुछ समय से हेरोइन तस्करी के धंधे में संलिप्त हैं. हमारा मुख्य सरगना रामानंद यादव निवासी ग्राम सोनहरिया थाना जमानियां है, जिसे पिछले महीने यू.पी. एसटीएफ ने वाराणसी से पकड़कर नागालैण्ड पुलिस को सौंपा था, जो अभी जेल में है.

अधिक पैसा कमाने के लालच में हम लोग अन्य राज्यों से तस्करी कर लाने वाले लोगों से यहां पर हेरोइन खरीद कर उसे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग लोगों को ऊंचे दामों पर विक्रय करते थे. इससे मिलने वाले पैसों को आपस में बांट लेते थे और उसी पैसे से अपने परिवार का भरण-पोषण व अपना शौक पूरा करते थे. पुलिस ने अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया.

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This