सूर्य की किरणों से हुआ राम लला का तिलक, अयोध्या में दिखा अद्भुत नजारा

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Navami 2024: आज यानी रामनवमी के अवसर पर देश भर में उत्साह का माहौल है. आज अयोध्या में खास नजारा देखने को मिला. नूतन मंदिर में पहली बार रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है. इसके साथ ही राम लला के ललाट पर सूर्य की किरणों से तिलक भी हुआ. ये नजारा अद्भुत था. जिसको देखने के लिए हर राम भक्त ललाइत था. आज दोपहर के 12 बजे, सूर्य की किरणों से राम लला का सूर्याभिषेक हुआ.

लाखों की संख्या में आज राम भक्त अयोध्या पहुंचे हैं और अपने आराध्य के दर्शन कर रहे हैं. इन सब के बीच सभी को इंतजार था, राम लला के सूर्यतिलक का. सूर्यतिलक के पहले राम लला को मंत्रोच्चार के साथ भोग लगाया गया. इसके बाद राम मंदिर के गर्भगृह का प्रकाश बंद कर दिया गया था. इसके बाद राम लला के ललाट पर सूर्य की किरणे पड़ी और सूर्यतिलक के दौरान अद्भुत नजारा देखने को मिला.

रामनवमी पर भक्त सुबह से ही रामलला के दर्शन कर रहे हैं, आज केवल भोग लगाते वक्त थोड़ी देर के लिए पर्दा किया गया. आज रामनवमी के मौके पर मंदिर रात 11 बजे तक खुला रहेगा. इस दौरान बीच-बीच में भोग और आरती भी होगी.

रामनवमी के मौके पर अयोध्या धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवान तैनात हैं. दर्शन करने आए भक्तों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसको लेकर प्रशासन हर संभव कोशिश कर रहा है.

Latest News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन करें इन मंत्रों का जाप, मां ब्रह्मचारिणी की बरसेगी विशेष कृपा

Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2026) की शुरुआत हो गई है. आदिशक्ति को...

More Articles Like This