Delhi Crime: घर में मृत मिले दो बच्चे, मां पड़ी थी अचेत, पति है फरार, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Crime: दिल्ली से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर स्थित शशि गार्डन इलाके में दो बच्चे कमरे में मृत मिले, जबकि दोनों की मां दूसरे कमरे में अचेत अवस्था में मिली. पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. बच्चों की उम्र 15 वर्ष और 9 वर्ष बताई जा रही है. महिला का 42 वर्षीय पति श्याम जी फरार है. इससे पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है कि उसी ने बच्चों की हत्या की होगी. इसके बाद पत्नी की हत्या का प्रयास किया होगा, लेकिन इसमें वह सफल नहीं हो पाया होगा.

कमरा में अचेत अवस्था में मिली पत्नी को पुलिस ने एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है. एक अधिकारी ने बताया कि यह वारदात शनिवार दोपहर की हो सकती है. हालांकि मकान शुक्रवार से बंद था. पुलिस ताला तोड़कर कमरे दाखिल हुई और अचेत मिली महिला को अस्पताल पहुंचाया, जबकि दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है. क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This