Chhattisgarh: चुनावी ड्यूटी से लौट रही CRPF जवानों से भरी बस पलटी, 10 घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जगदलपुरः छत्तीसगढ़ से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. रविवार को यहां बस्तर इलाके में एक बड़ी दुर्घटना हुई है. जगदलपुर में फरसपाल से चुनाव की ड्यूटी से लौट रही जवानों से भरी बस पलट गई है. इस हादसे में सीआरपीएफ के 10 जवान घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय बस में 36 जवान सवार थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया.

मवेशी को बचाने में पलटी बस
यह दुर्घटना तोकापाल ब्लॉक के डिलमिली नेशनल हाइवे के पास हुई. बताया जा रहा है कि सड़क के बीच अचानक मवेशी आ गई थी. उसको बचाने में चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मके पर पहुंच गई. सभी घायल जवानों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेजा गया है.

Latest News

रक्षाबंधन पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, क्या भारत में होगा सूतक का प्रभाव? जानिए क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Chandra grahan on rakshabandhan: सनातन धर्म में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम विश्वास और स्नेह का प्रतीक...

More Articles Like This