गोपालगंजः ट्रक से टकराई कार, 3 लोगों की मौत, लौट रहे थे तिलक समारोह से

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां तिलक समारोह से लौट रही एक वैगनॉर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कार की बालू लदे ट्रक से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खैरा आजम गांव के पास हुई. हादसे का शिकार सभी लोग सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया कली टोला के रहने वाले हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

घायलों का चल रहा उपचार
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सक डॉक्टर विमान केसरी ने बताया कि दो घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, बाकी पांच घायलों का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है. मृतकों की पहचान 70 वर्षीय सूरज राम, 25 वर्षीय शंकर राम और 6 वर्षीय रेयांश कुमार के रूप में हुई.

पुलिस ने ट्रक को लिया कब्जे में
बताया जा रहा है कि सूरज राम की पोती का तिलक सोमवार की रात बुचेया कली टोला से छपरा गया था. रात में लौटने के दौरान करीब 2 बजे बालू लदे ट्रक से वैगनॉर कार की टक्कर हो गई. जिससे घटनास्थल पर ही बुजुर्ग और मासूम समेत कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग जख्मी हो गए. बैकुंठपुर थाने की पुलिस ने बालू लदे ट्रक को जब्त कर लिया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है. उधर, इस दुर्घटना मृतकों के घर कोहराम मच गया. शादी की खुशियां मातम में दब्दील हो गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This