Target Killing: चुनावी माहौल में राजोरी में टारगेट किलिंग, कर्मचारी की हत्या

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

राजोरीः लोकसभा चुनाव के बीच राजोरी जिले में शाहदरा शरीफ इलाके में आतंकियों ने हमला कर दिया. मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे समाज कल्याण विभाग के एक कर्मचारी पर पहले से घात लगाकर बैठे आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर मौत की नींद सुला दिया. यह वारदात कुंडा टोपा गांव में सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुई.

जानकारी के मुताबिक, राजोरी में तैनात समाज कल्याण विभाग के जूनियर असिस्टेंट मोहम्मद रजाक कुंडा टोपा गांव की मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे आतंकियों ने उसे देखते ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसानीं शुरू कर दीं. गोलियां लगने से वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा. घटना के बाद आतंकी फरार हो गए. गोलियों की आवाज सुन कर जब परिवार के लोग घर से बाहर निकले तो देखा कि रजाक खून से लथपथ गिरा पड़ा था. कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी होने पर पुलिस तथा सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे. गांव में दाखिल होने में सुरक्षा बलों की ओर से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. सुरक्षा बलों को यह अंदेशा है कि कहीं भारी नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आतंकी घात न लगाए हों और मौके पर पहुंचते ही हमला न कर दे. उधर, इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया. परिवार के लोग बिलखते हुए आतंकियों को कोस रहे हैं.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This