अंबाला-दिल्ली हाईवे पर हादसा: बोलेरों ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, तीसरा घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अंबालाः हरियाणा से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित शास्त्री कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दिया. इस हादसे में जहां दो युवकों की मौत हो गई, वहीं तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है बाइक सवार पेपर देने जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायल को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी होते ही पड़ाव पुलिस पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. तत्काल घायल युवक को अजय छावनी के नागरिक अस्पताल भेजवाया. एक मृतक की पहचान यमुनानगर के बिलासपुर निवासी मोहम्मद अमीर अली के रूप में हुई और दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस पहचान करने में जुटी है.

पेपर देने जा रहे थे बाइक सवार युवक
पीड़ित अजय ने बताया कि वह मोहमद अली के साथ जीडी ग्रेन ड्यूटी का पेपर देने के लिए अंबाला के मोहड़ा के पास सेंटर पर पेपर देने के लिए जा रहे थे. रास्ते में एक युवक मिला था और उसने भी पेपर देने की बात कहते हुए सेंटर तक लिफ्ट मांगी थी. वह हाईवे पर ही किनारे पर खड़े थे कि अचानक तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This