MP Board Result: जारी हुए एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम, यहां देखिए टॉपर्स की लिस्ट

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP Board Result: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा 10वीं और 12वीं को परीक्षा परिणाम आ गए हैं. इस साल कुल 16 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी. सभी को परीक्षा परिणाम का इंतजार था. ऐसे में आज शाम 4 बजे परिणाम घोषित कर दिए गए. इस साल एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा फरवरी-मार्च में हुई थी.

कक्षा 10वीं में इस साल अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया है. अनुष्का को 500/495 अंक हासिल हुए हैं. गणित और विज्ञान में उनके 100 में से 100 नंबर आए हैं.

वहीं, एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में जयंत यादव ने टॉप किया है. उन्होंने प्रदेश में 12वीं परीक्षा में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं.

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 5 फरवरी से 28 फरवरी 2024 के बीच 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन कराया था. वहीं, 6 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च 2024 तक 12वीं की परीक्षा का आयोजन किया गया था. इस बोर्ड परीक्षा मेंं करीब 16 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. परिणाम एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया गया है. छात्र अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: AP SSC Result 2024: आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, इस लिंक से करें चेक

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This