Arti Singh Wedding: गुस्सा थूक भांजी आरती सिंह को मामा गोविंदा ने दिया आशीर्वाद, बोले- ‘किसी प्रकार का वास्तु दोष…’

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Arti Singh Wedding: 25 अप्रैल को टीवी की फेमस एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) और दीपक चौहान (Deepak Chauhan) हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए. कपल ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरा लिया. दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. इसी बीच आरती के मामा गोविंदा का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर अपनी भांजी को आशीर्वाद देते नजर आए.

भांजी को गोविंदा ने दिया आशीर्वाद

सोशल मीडिया पर हर तरफ यही चर्चे थे कि अपनी भांजी की शादी में मामा गोविंदा शामिल होंगे या नहीं. इन सबके बीच गोविंदा ने तमाम अफवाहों का खंडन कर दिया. भांजी की शादी में गोविंदा ब्लैक सूट में नजर आए. इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की.

गोविंदा ने आरती को आशीर्वाद देते हुए कहा- “ईश्वर से प्रार्थना है, जो कृपा आरती पर हुई है किसी प्रकार का वास्तु दोष ना लगे.” इस दौरान गोविंदा के चेहरे पर अपनी भांजी की शादी की खुशी देखने को मिल रही है. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आप भी देखें वीडियो…

 

बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं आरती सिंह

आरती सिंह और दीपक चौहान ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई. लाल जोड़े में दुल्हन बनी आरती बेहद खूबसूरत नजर आईं. वहीं, उनके दूल्हे राजा सफेद शेरवानी में काफी जंच रहे थे. कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हो रही हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This