Haryana: CM सैनी दे रहे थे भाषण, अचानक पंखों में लगी आग, फिर…

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

झज्जरः झज्जर जिले के बेरी में रविवार को विजय संकल्प रैली के दौरान मौजूद लोगों में उस समय शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा विजय संकल्प रैली को संबोधित करने के दौरान अचानक पंडाल में लगे पंखों में एक के बाद एक दो बार आग लग गई. किसी दुर्घटना के मद्देनजर पंडाल को खाली कराना पड़ा.

शॉर्टसर्किट से लगी आग
पंखों में आग लगने के दौरान सीएम सैनी ने बीच में ही भाषण रोक दिया. सभा में आए सभी लोगों को पंडाल खाली करने को बोला गया. बताया जा रहा है कि शॉर्टसर्किट के कारण पंखों में आग लगी.

यह आग जहां लगी थी, वह स्थान मीडिया के कैमरा की व्यवस्था वाला स्थान था. बताया जा रहा है कि इन्हीं पंखों के ऊपर बिजली के तारों की व्यवस्था थी, जिनमें आग लगी. बीच में आई रुकावट के बाद सीएम को अपना संबोधन एक दम जल्दी से खत्म करना पड़ा.

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This