Telangana News: जेपी नड्डा ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- “कांग्रेस पार्टी फर्जी वादों, फर्जी नारों…”

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Telangana News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को तेलंगाना के पेद्दापल्ली में एक जनसभा रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा. उन्‍होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी फर्जी वादों, फर्जी नारों, वोट बैंक की राजनीति और अपराधियों के जरिए किसी भी तरह से सत्ता में आने की कोशिश करती है. उन्‍होंने कहा, “हमने वह युग देखा है, जब कांग्रेस शासन कर रही थी…और जब हम इसे याद करते हैं, तो हमें भ्रष्टाचार, नीतिगत पंगुता और अनिर्णय की चिंताओं को याद करना चाहिए जो उनके कारण हुई.

“कांग्रेस फर्जी वादों, फर्जी नारों…”

शासन मॉडल और कांग्रेस फिर से देश को उसी युग में पीछे धकेलना चाहती है.” उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस फर्जी वादों, फर्जी नारों, वोट बैंक की राजनीति और अपराधियों के जरिए किसी भी तरह से सत्ता में आने की कोशिश करती है. आज, मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने वंशवादी राजनीति को त्याग दिया है और विकास की राजनीति आगे बढ़ रहा है.”

आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में प्रगति कर रहा देश

जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की और दावा किया कि देश आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में प्रगति कर रहा है. साथ ही उन्होंने कहा, “हम ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विचार के साथ आगे बढ़ रहे हैं. भारत एक वैश्विक नेता के रूप में चमक रहा है. मोदी 3.0 में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.”

ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर है भारत

जेपी नड्डा ने ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स व पेट्रोकेमिकल्स जैसे क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा, “मैं यह भी बताना चाहूंगा कि ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में भारत तीसरे स्थान पर है और उसने जापान को पीछे छोड़ दिया है. फार्मास्यूटिकल्स और दवा निर्माण के क्षेत्र में देश दूसरे स्थान पर है. हमने अन्य देशों को पीछे छोड़ दिया है और आज भारत सबसे सस्ती और असरदार दवाइयां बना रहा है, पेट्रोकेमिकल्स में देश तीसरे स्थान पर है…”

हम HIRA- हाईवे, इंटरनेट, रेलवे और एयरवेज पर कर रहे हैं काम

नड्डा ने आगे कहा, “विकास के लिए मोदी जी की नीति ने बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स पर विशेष जोर दिया है. हम HIRA- हाईवे, इंटरनेट, रेलवे और एयरवेज पर काम कर रहे हैं, विकास का मॉडल यह मॉडल है. दूरदराज के इलाकों में कनेक्टिविटी और इंटरनेट पहुंच बढ़ा रहा है.” उन्‍होंने कहा, “भारत ने आज 56,000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए हैं, और 52,000 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया गया है. 26,000 किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं. लगभग 1.5 लाख पंचायतें इंटरनेट और इंटरनेट के माध्यम से जुड़ी हुई हैं. दो लाख पंचायतें, कॉमन सर्विस सेंटर बनाए गए हैं… 2014 में 74 हवाई अड्डे थे और अब 148 हवाई अड्डे हैं.”

यह भी पढ़े-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This