UP News: रामगोपाल यादव के बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- “जरा भी गलती की तो ये राममंदिर पर…”

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: लखीमपुर में बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. सपा नेता रामगोपाल यादव के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि ये राम मंदिर को बेकार बताते हैं. जरा भी गलती की तो ये राम मंदिर पर बाबरी नाम का ताला लगाने का काम करेंगे.

सपा की सरकार में होली-दिवाली के दिन नहीं आती थी बिजली

उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब सपा की सरकार थी, गुंडई चलती थी, जमीनों पर कब्जे होते थे. होली दिवाली के दिन बिजली नहीं आती थी और रमजान में 24 घंटे बिजली रहती थी. श्रीशाह ने आगे कहा, कांग्रेस, सपा और बसपा वाले झूठा प्रचार कर भाजपा और मोदी को बदनाम कर रहे हैं. यह कह रहे हैं कि मोदी को 400 सीटें दोगे तो आरक्षण चला जाएगा.

कांग्रेस पार्टी ने पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को काटने का किया काम

अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक के अंदर कांग्रेस को बहुमत मिला. वहां पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को काटकर मुसलमानों को पांच प्रतिशत आरक्षण दे दिया. पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को काटने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया. गृहमंत्री अमित शाह ने संविधान विरोधी मुस्लिम आरक्षण को समाप्त करने की बात कही.

राहुल गांधी पर साधा निशाना 

गृहमंत्री अमित शाह ने आगे कहा, राहुल बाबा कहते हैं एक झटके में गरीबी मिटा देंगे. आपकी दादी ने एक झटके आपातकाल लगाया. पिताजी ने एक झटके में तीन तलाक इंट्रोड्यूज किया. आपकी पार्टी ने झटके में पिछड़े वर्ग का आरक्षण छीनने का काम किया. उन्‍होंने कहा कि राहुल बाबा कहते हैं कि हम सीएए हटा देंगे. अरे राहुल बाबा… आपकी नानी भी ऊपर से आ जाएं तो सीएए नहीं हटेगा.

सपा, कांग्रेस और बसपा का सूपड़ा साफ 

अमित शाह ने कहा कि तीसरे चरण का चुनाव हो गया है. मोदी 190 सीटें पार कर गए हैं. चौथे चरण में और मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं. सपा, कांग्रेस और बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है.  उन्होंने आगे कहा, यह चुनाव मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है. तीन करोड़ गरीब बहनों को लखपति बनाने का चुनाव है. 4 लाख गरीबों को घर देना का चुनाव है. लोगों को समृद्धि बनाने का चुनाव है.

यह भी पढ़े:Telangana की रैली से PM मोदी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, कहा- “शहजादे के फिलॉसफर ने देशवासियों को दी…”

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This