गर्मी के तल्ख तेवर के बीच आज बरसेंगे बादल? जानिए यूपी से लेकर दिल्ली तक कैसा रहेगा मौसम

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. वहीं, कुछ स्थानों पर मौसम में थोड़ी नरमी बनी हुई है. उत्तर भारत में दिन के समय गर्मी तो सता रही है. हालांकि, रात में मौसम में थोड़ी नरमी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग का कहना है कि इसके पीछे पश्चिमी विक्षोभ एक वजह हो सकती है. वहीं, कई राज्यों में अभी से प्री मानसून वाली गतिविधियां भी देखने को मिल रही है. आइए आज के मौसम के बारे में आपको बताते हैं…

राजधानी दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यानी 10 मई को गर्मी का टॉर्चर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि आज दिन के समय गर्मी की तपिश देखने को मिल सकती है. वहीं, शाम के वक्त तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में तापमान तो बढ़ेगा, लेकिन राज्य के अधिकांश इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाय रह सकते हैं. कहीं- कहीं पर बूंदाबादी की संभावना है.

दिल्ली में होगी बारिश?

भारत मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में भीषण गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं. आगामी कुछ दिनों में बूंदाबादी देखने को मिल सकती है. पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 13 मई तक हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, इस दौरान राजधानी में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच में रह सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो राज्य में पिछले कुछ दिनों से मौसम में नरमी देखने को मिल रही है. दिन के समय सूर्य की तल्ख किरणें परेशान कर रही हैं. तो रात में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां पर आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो अधिकततम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के बीच में रह सकता है. वहीं, प्रदेश के पूर्वी इलाकों में अभी मौसम का यही रूख देखने को मिलेगा.

जानिए अन्य राज्यों के मौसम का हाल

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, केरल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसी के साथ इन राज्यों में तेज हवा चलने की भी संभावना है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की से मध्य बारिश को सकती है. इसी के साथ इन इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price: अक्षय तृतीया के दिन सोने के दाम में गिरावट, चांदी की कीमत में मामूली उछाल; जानिए कीमत

Latest News

Gold Silver Price Today: आज फिर औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी के भाव स्थिर, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: करवा चौथ आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की...

More Articles Like This