Faridabad News: झील में नहा रहे दो युवकों की डूबकर मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

फरीदाबादः सिरोह की खान में बनी कृत्रिम झील में नहाते समय डबकर दो युवकों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट गई.

दिल्ली के संगम विहार के रहने वाले थे मृतक युवक
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के संगम विहार में रहने वाले चार युवक अपनी बाइक और स्कूटी से सिरोही झील पहुंचे थे. उन्होंने गूगल पर झील का मनोरम दृश्य देखा था और यहां मस्ती के लिए आए थे.

चारों युवक नहाने के लिए झील में उतर गए. युवकों को झील की गहराई व अंदर नुकीले पत्थरों का अंदाजा नहीं था. नहाते-नहाते चारों पानी की गहराई में चले गए. इसी बीच मोहन और मानस झा झील डूबने लगे.

दोस्तों ने बचाने का किया प्रयास, नहीं मिली सफलता
साथ नहा रहे उनके दोस्त राजीव व साजिद ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. दोनों को बचाते समय राजीव नामक युवक को चोट लग गई. उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. थाना धौज प्रभारी शिव चरण ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This