Lucknow: लखनऊ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow: एक बार फिर राजधानी लखनऊ में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. गोमती नगर स्थित विबग्योर हाईस्कूल सहित कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला. इससे स्कूल प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. तत्काल स्कूलों को खाली करा दिया और जांच-पड़ताल शुरु कर दी गई.

खाली कराया गया स्कूल
बताया जा रहा है कि शहर के एलपीएस पीजीआई शाखा, जीडी गोइनका और सेंट मैरी स्कूल कठोता शाखा को धमकी मिली है. इस धमकी के बाद विबग्योर हाईस्कूल में स्कूल प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए तत्काल स्कूल को खाली करवाते हुए सभी और बच्चों को बाहर निकाल लिया.

पहले भी मिली थी धमकी
सूचना पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने छानबीन की, लेकिन स्कूल परिसर में कुछ भी नहीं मिला. मालूम हो कि इसके पहले एमिटी इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिससे स्कूल और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This