पीएम मोदी ने तीसरी बार वाराणसी से दाखिल किया नामांकन, कई दिग्गज रहे मौजूद

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन दाखिल किया. वाराणसी लोकसभा सीट से उन्होंने तीसरी बार आज नामांकन किया है. इससे पहले पीएम मोदी ने आज दशाश्वमेध घाट पर स्नान किया फिर उन्होंने मां गंगा की पूजा की. गंगा मां की पूजा करने के बाद पीएम मोदी काल भैरव के दर्शन करने के लिए पहुंचे. काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव से पीएम मोदी ने आशीर्वाद लिया. ये तीसरी बार है जब पीएम मोदी वाराणसी से चुनावी मैदान में हैं. पीएम मोदी के नामांकन के लिए एनडीए के कई दिग्गज वाराणसी पहुंचे हैं.

नामांकन के ठीक एक दिन पहले यानी सोमवार को पीएम मोदी ने वाराणसी में भव्य रोड शो किया था. इस रोड शो में लोगों का हुजूम उमड़ा था. ये रोड शो लंका से काशी विश्वनाथ मंदिर तक हुआ था. इसके बाद पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ में पूजा अर्चना भी की थी.

जानकारी दें कि पीएम मोदी के नामांकन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत 20 केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेे. वहीं, पीएम मोदी के नामांकन में 12 राज्यों के सीएम भी शामिल रहे. प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वह 2014 में पहली बार यहां से सांसद बने थे. इसके बाद 2019 में भी उन्होंने इस सीट पर जीत हासिल की.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This