Bomb Threat: दिल्ली के कई अस्पतालों को बम से उड़ने की धमकी, मचा हड़कंप

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः एक बार फिर दिल्ली के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल मिला है. इससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में जांच के लिए ओपीडी के मरीजों को थोड़ी देर के लिए बाहर निकाला गया है.

अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर अस्पताल प्रशासन अलर्ट हो गया है. दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में जांच के लिए ओपीडी के मरीजों को बाहर निकाला गया है.

एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में संदिग्ध वस्तु की तलाश की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल सोमवार देर रात 12:19 पर आया है. इस बार मेल आईडी दूसरी (courtisgod123@beeble.com) है.

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के दीप चंद बंधु अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल और अन्य सहित कई अस्पतालों में बम की धमकी वाला ईमेल मिला हैं. मामले में तलाशी अभियान जारी है. इसकी जानकारी दिल्ली अग्निशमन सेवा ने दी है.

मालूम हो कि इससे पहले 12 मई को भी दिल्ली के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इस संबंध में अस्पतालों को ईमेल आया था. इसको लेकर अस्पताल और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था.

Latest News

फिर बढ़ेगी ठिठुरन..! दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, IMD ने जारी किया 5 दिन का अलर्ट

Weather Update Today. देश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ गई है. पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.

More Articles Like This