Odisha: ओडिशा में हादसा, दो ट्रकों के बीच पिसी कार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भुवनेश्वरः ओडिशा से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया गया है कि केंदुझर जिले में दो ट्रकों के बीच एक कार के टकरा जाने से उसमें सवार चार महिलाओं सहित 6 लोगों की जान चली गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट गई.

ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से टकराई कार
जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना चंपुआ विधानसभा क्षेत्र के चंपुआ थाना अंतर्गत रिमुली के समीप एनएच 520 पर बुधवार की देर रात उस समय हुई, जब कार के आगे चल रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया और कार पीछे से उससे टकरा गई.

दो ट्रकों के बीच पीसी कार
घटना के सबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार के पीछे आ रहे एक अन्य ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

मृतकों में ये हैं शामिल
मृतकों की पहचना हीराल पलेई की पत्नी पुलंति, बेटा प्रमोद, छोटी बेटी लुसी, बड़ी बेटी संध्याराणी महाकुड़, दामाद संजय महाकुड़ एवं 4 वर्षीय बच्ची पिहू शामिल हैं. गैस कटर से कार को काटकर शव को बाहर निकाला गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This