Pakistan News: पाकिस्तान में भारत से भी सस्ता हुआ प्याज, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी भारी गिरावट

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan News: आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जो महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तानियों के लिए राहत भरी खबर है. बता दें कि यहां की सरकार ने डीजल-पेट्रोल की कीमतों में भारी गिरावट की है. साथ ही प्याज के रेट भी घटा दिए है. प्याज के रेट गिरने की वजह से भारत को नुकसान उठाना पड़ रहा है.

जानिए पाकिस्तान में पेट्रोल डीजल का रेट

दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल के दाम 15.39 रुपये प्रति लीटर कटौती की है. वहीं, डीजल की कीमत में 7.88 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है. नई कीमत के मुताबिक, पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम 273.1 रुपये प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल के नए दाम 274.08 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

प्याज भी हुआ सस्ता

वहीं, अब खबर यह भी है कि पाकिस्तान सस्ते रेट पर भी प्याज उपलब्ध करा रहा है, पाकिस्तान विदेशी बाजारों में सस्ता प्याज बेच रहा है. इसके चलते भारत को नुकसान उठाना पड़ रहा है. भारत ने 10 दिन पहले ही प्याज पर लगा निर्यात प्रतिबंध हटाया था, लेकिन अब निर्यात की डिमांड कम हो गई है. क्योंकि भारतीय प्याज की कीमत पाकिस्तानी प्याज की कीमत में बहुत महंगा है.

क्या पटरी पर लौट रही पाकिस्तान की अर्थव्यव्यस्था

डीजल-पेट्रोल के साथ प्याज की घटती कीमतों को देखते हुए कुछ विशेषज्ञ सवाल उठा रहे हैं कि क्या पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर लौट रही है, लेकिन यह इतना आसान नहीं है, क्योंकि, पाकिस्तान पर बहुत अधिक कर्ज है, जिसका उसे ब्याज भी चुकाना पड़ता है. बताया जा रहा है कि निर्यात बंदी के दौरान भी विदेशी खरीदारों ने पाकिस्तानी प्याज को स्टॉक कर लिया था, इसकी वजह से डिमांड में कमी आ गई. जिसके बाद यहां प्याज की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रहा है.

50 फीसदी घटी प्याज की कीमत

बता दें कि निर्यात पर जब तक प्रतिबंध था तब तक प्याज की कीमतें स्थिर थी. लेकिन प्रतिबंध हटते ही निर्यात शुरू हुआ और हफ्ते भर के भीतर प्याज की कीमतों में 50 फीसदी से अधिक की गिरावट हो गई. निर्यात में कमी के कारण पिछले सप्ताह भारत में भी प्याज की कीमतों में 15 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिल रही है, जो भारतीय किसानों के लिए चिंताजनक है.

ये भी पढ़ें-

Dubai: दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने वालों में सबसे आगे भारतीय, पाकिस्तनियों ने भी खूब किया है इंवेस्ट

Latest News

West Bengal Election 2026: बंगाल में वोटिंग के बीच सुवेंदु अधिकारी का दावा, 30 हजार वोटों से हारेंगी ममता बनर्जी, डरी हुई हैं सीएम

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. 11 बजे...

More Articles Like This