Pakistan: विदेश मंत्री इशाक डार बोले- भारी शुल्क की वजह से निलंबित हैं भारत के साथ व्यापारिक संबंध

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान से आयात पर भारत द्वारा भारी शुल्क लगाए जाने पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि भारत द्वारा भारी शुल्क लगाए जाने के कारण दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध 2019 से निलंबित हैं.

नेशनल असेंबली को शनिवार को सौंपे गए एक लिखित पत्र में इशाक डार ने कहा, “पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से आयात पर 200 प्रतिशत शुल्क लगाने का फैसला किया, कश्मीर बस सेवा और सीमापार व्यापार को भी निलंबित कर दिया.” मालूम हो कि डार पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री भी हैं.

डार पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सांसद शर्मिला फारुकी के उस सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने पड़ोसी देशों, विशेषकर भारत के साथ पाकिस्तान के संबंधों में आने वाली व्यापारिक चुनौतियों के बारे जानकारी मांगी थी. मार्च में लंदन में डार ने भारत के साथ व्यापारिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए पाकिस्तान के व्यापारिक समुदाय की उत्सुकता पर प्रकाश डाला था. हालांकि, बाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि भारत के साथ व्यापार संबंधों को फिर से शुरू करने की उनकी कोई योजना नहीं है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This