International News: इजरायल ने राफा पर किया बमबारी, 40 फिलिस्तीनी की मौत, कई घायल

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

International News: इजरायल और हमास के बीच जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है. यह युद्ध दिन-ब-दिन और उग्र होता जा रहा है. तेल अवीव में हमास की ओर से हमला किया गया. जिसके जवाब में इजरायली सेना ने गाजा पट्टी के सबसे दक्षिणी शहर राफा में जबरदस्त बमबारी की है, जिसमें कम से कम 40 लोगों के मारे जाने की खबर है.

राफा में बमबारी…

दरअसल, इजरायल और हमास के बीच पिछले कई महीने से लड़ाई जारी है. दोनों देश एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. इस बीच, हमास ने रविवार को इजरायल की राजधानी तेल अवीव में रॉकेट से हमला किया. जिसके जवाब में इजराइली सेना ने गाजा पट्टी के सबसे दक्षिणी शहर दक्षिणी राफा में जबरदस्त बमबारी की है. जिसमें कम से कम 40 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. वहीं, कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.

इजराइल ने दागे 8 रॉकेट

ज्ञात हो कि इजरायली सेना ने जहां कल यानी रविवार को अपने आठ रॉकेट दागे हैं, वह विस्थापित परिवारों की घनी आबादी वाला इलाका है. यहां हजारों फिलिस्तीनी शरणार्थी टेंट में संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी के गोदामों के पास रह रहे हैं. इस हमले में प्लास्टिक और टिन से बने तंबू और साथ ही नागरिक वाहन भी नष्ट हो गए. हमले के बाद नागरिक सुरक्षा और एम्बुलेंस कर्मचारियों को शवों को निकालने में काफी मशक्क्त करनी पड़ी.

इजराइली सेना ने जारी किया बयान

इजरायल रक्षा बल (IDF) ने एक बयान में कहा, “आईडीएफ विमान ने राफा में हमास परिसर पर हमला किया, जहां हमास आतंकवादी थे. यह अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया. इससे पहले 7 मई को इजरायली सेना ने घोषणा की थी कि उसने मिस्र की सीमा पर गाजा पट्टी के दक्षिण में रफा के पूर्वी क्षेत्र में स्थित क्रॉसिंग के फिलिस्तीनी हिस्से पर नियंत्रण कर लिया है, जिसके चलते गाजा में प्रवेश करने वाली सहायता रोक दी गई है. इजरायल राफा को हमास का आखिरी गढ़ मानता है, जिसने 2007 से गाजा पट्टी को नियंत्रित किया हुआ है.”

इजरायल द्वारा राफा पर किए हमले की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के फैसले की पूर्ण अवज्ञा और अवहेलना बताया गया. क्योंकि, आईसीजे ने इजरायल से राफा में आक्रमण रोकने की मांग की थी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This