आज शेयर बाजार में रिकॉर्ड उछाल, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: लोक सभा चुनाव के एग्जिट पोल में एक बार फिर मोदी सरकार को बंपर बहुमत मिलने के संकेत ने भारतीय शेयर बाजार को रॉकेट बना दिया है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को रिकॉर्ड तेजी के साथ खुला बाजार लाइफ टाइम हाई पर क्‍लोज हुआ है. बाजार के दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्‍स में जबरदस्‍त तेजी दर्ज की गई है.

बॉम्‍बे स्‍टॉक एकसचेंज का सेंसेक्स 2507.47 अंक उछलकर 76,468.78 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी निफ्टी 733.20 अंकों की बढ़त लेकर 23,263.90 के लेवल पर पहुंच गया.

निवेशकों की हुई जबरदस्‍त कमाई

शेयर बाजार में शानदार तेजी के दम पर निवेशकों की आज जबरदस्त कमाई हुई है. आपको बता दें कि 31 मई को जब शेयर बाजार बंद हुआ था तो बीएसई पर लिस्‍टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.12 लाख करोड़ था, जो आज बढ़कर 4.26 लाख करोड़ पहुंच गया है. इस तरह इन्‍वेस्‍टर्स ने आज एक दिन में 14 लाख करोड़ रुपये की कमाई की.

पिछले एग्जिट पोट के आंकड़ों से दौरान बाजार का हाल

यदि लोक सभा चुनाव के एग्जिट पोल के आंकड़ें पर नजर डालें तो 13 मई 2009 में सेंसेक्स 1.22 प्रतिशत यानी 146.74 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था. वर्ष 2014 के एग्जिट पोल के दिन बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला था. वहीं, 2019 के एग्जिट पोल के बाद शेयर बाजार में बंपर तेजी आई थी. एक बार फिर 2024 के एग्जिट पोल में शेयर बाजार ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है. शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी आई है.

ये भी पढ़ें :- धीमी पड़ी भारत के मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्टर की रफ्तार, इस वजह से रूकी वृद्धि

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This