Lok sabha Election 2024 Result: कंगना रणौत की जीत पर अनुपम खेर ने दी बधाई, बोले- “मेरी प्यारी कंगना…”

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok sabha Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव में पहली बार उतरीं बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने शानदार जीत दर्ज की है. कंगना हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में थीं. कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को उन्होंने 74755 वोटों के अंतर से हराया है. बता दें कि विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे हैं. कंगना रनौत के इस शानदार जीत पर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने उन्‍हे बधाई दी है. अभिनेत्री के लिए उन्होंने एक खास पोस्ट शेयर किया है.

अनुपम खेर ने कंगना की थपथपाई पीठ

अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमे कंगना की चुनाव प्रचार के दौरान की तस्वीरें जोड़ी गई हैं और बैकग्राउंड में जुगनी गाना चल रहा है. इसके साथ उन्होंने कंगना की तारीफ में कैप्शन लिखा-  ‘मेरी प्यारी कंगना! इस प्रचंड जीत पर बधाई! तुम और रॉकस्टार हो. तुम्हारी यात्रा बहुत प्रेरक है’. अनुपम खेर ने आगे लिखा- ‘तुम्हारे लिए, मंडी के लोगों के लिए और हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए बेहद खुशी है. आपने बार-बार साबित किया है कि अगर कोई फोकस रहे और कड़ी मेहनत करे तो कुछ भी हो सकता है. जय हो!

यह भी पढ़े: अमेठी में स्मृति ईरानी को पछाड़ने वाले उम्मीदवार के लिए प्रियंका गांधी ने लिखा भावुक पोस्ट

Latest News

आधी रात दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक; प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Weather Update: शनिवार देर रात दिल्ली-NCR के कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली. गरज-चमक के साथ...

More Articles Like This