Election Result 2024: पराजय के बाद भर आई BJP प्रत्याशी की आंखें, मात्र इतने वोटों से हारे

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुजफ्फरनगरः यूपी में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक को जीत मिली है. इस दौरान एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला। हरेंद्र मलिक से हार मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान मतगणना केंद्र पर भावुक हो उठे और उनकी आंखें भर आई. यह देख उनके साथ आए कार्यकर्ताओं की आंखें झलक पड़ी.

दरअसल, संजीव बालियान को मात्र 45 वोटों से शिकस्त मिली है, जिसके चलते यह हालात बन गए. सरधना विधानसभा के मतों की अंतिम चरण की मतगणना पूरी होने बाद कुल वोटों की गिनती हुई.

सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक को 80826 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान को 80781 वोट मिले. दोनों के बीच का अंतर मात्र 45 वोटों का रहा. वहीं, तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति रहे, उन्हें 37756 मत मिले हैं.

Latest News

Shardiya Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This