Lebanon: अमेरिकी दूतावास पर आधे घंटे तक गोलीबारी, सैनिकों ने एक को पकड़ा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lebanon: अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. आधे घंटे तक गोलियां चली. लेबनान की राजधानी बेरूत में अमेरिकी दूतावास पर हमला करने वाले बंदूकधारी को लेबनानी सैनिकों ने पकड़ लिया. यह घटना लेबनान में जारी तनाव के बीच घटी. दरअसल, पिछले एक महीने से सीमावर्ती क्षेत्रों में हिजबुल्ला आतंकी और इस्राइली सैनिकों के बीच झड़प जारी है. लेबनानी सेना ने एक बयान में बताया कि सैनिकों ने एक हमलावर को गोली मार दी. उन्होंने हमलावर की पहचान सीरिया के नागरिक के तौर पर की है. गोली लगने के बाद हमलावर को अस्पताल ले जाया गया.

हालांकि, इस घटना के बाद हमलावर के हमले का उद्देश्य क्या था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेबनानी मीडिया ने एक तस्वीर जारी की है. जिसमें खून से लथपथ एक हमलावर ने काली रंग की बनियान पहन रखी थी. उसके बनियान में इस्लामिक स्टेट लिखा हुआ था.

लेबनानी मीडिया के अनुसार, अमेरिकी दूतावास के बाहर करीब आधे घंटे तक गोलीबारी हुई. लेबनानी सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि चार हमलावर थे, उनमें से एक बाकी के हमलावरों को घटनास्थल पर लेकर आया था. उन्होंने कहा कि एक हमलावर की मौत हो गई, दूसरा मौके से भाग निकला और तीसरा घायल है, चौथे को हिरासत में ले लिया गया था.

इस हमले के बाद अमेरिकी दूतावास ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि इस हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ. लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने एक बयान में कहा कि रक्षा मंत्री और आर्मी कमांडर के साथ बैठक के बाद उन्हें स्थिति के बारे में जानकारी दी गई. फिलहाल, स्थिति स्थिर है और इस मामले की जांच जारी है. लेबनान की सेना ने बताया कि हमले के बाद सैन्यकर्मियों को दूतावास के बाहर तैनात किया गया है.

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This