बिहार में भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Must Read

Patna: बिहार के भागलपुर में बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू तांती (55) की गोली मारकर हत्या कर दी. यह सनसनीखेज वारदात बबरगंज थाना क्षेत्र के ठठेरी टोला स्थित मां तारा होटल के पास हुई. हमलावरों ने उन्हें सामने से रुकने का इशारा किया और गाड़ी रुकते ही सीधे कनपटी पर गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में भारी दहशत और तनाव का माहौल है.

बिना कोई मौका दिए कनपटी में मार दी गोली 

कुतुबगंज (वार्ड 51) निवासी पप्पू तांती शुक्रवार को अपनी बाइक से काली स्थान से घर की ओर लौट रहे थे. मां तारा होटल के पास बाइक सवार अपराधियों ने हाथ देकर उन्हें रोका. जैसे ही उन्होंने बाइक रोकी, अपराधियों ने बिना कोई मौका दिए उनकी कनपटी में गोली मार दी. गोली लगने के बाद पप्पू तांती बाइक समेत सड़क पर गिर गए और काफी देर तक घटनास्थल पर ही लहूलुहान अवस्था में पड़े रहे.

हत्या के पीछे गहरी रंजिश की बात

सूचना पाकर बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में जेएलएनएमसीएच (मायागंज) अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में हत्या के पीछे गहरी रंजिश की बात कही है. आरोप है कि स्थानीय काली पूजा समिति के अध्यक्ष पद को लेकर उनका पूर्व अध्यक्ष शशि मोदी के साथ विवाद चल रहा था. शशि मोदी के नौकरी में जाने के बाद पप्पू तांती को यह जिम्मेदारी मिली थी, लेकिन शशि कथित तौर पर दोबारा अध्यक्ष बनना चाहते थे और इसके लिए पप्पू तांती को धमकियां भी मिल रही थीं.

जमीन की प्लॉटिंग और राजनीतिक वर्चस्व का विवाद

मृतक के परिजनों ने शशि मोदी के भांजे कृष्णा मोदी और उसके अन्य साथियों पर हत्या की साजिश रचने का सीधा आरोप लगाया है. इसके अलावा जमीन की प्लॉटिंग और राजनीतिक वर्चस्व का विवाद भी सामने आ रहा है. वारदात की खबर मिलते ही सिटी डीएसपी टू राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्यों के साथ जांच शुरू की. बबरगंज और बरारी थाने की पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं.

जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. घटना के बाद नगर के भाजपा विधायक रोहित पांडेय मायागंज अस्पताल पहुंचे. उन्होंने इस हत्याकांड को दुखद बताते हुए व्यक्तिगत तौर पर मर्माहत होने की बात कही और पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी व कड़ी सजा सुनिश्चित करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें. BRICS Summit 2026: ब्रिक्स भारत इनोवेट्स एक्सपो का दिल्ली में आगाज, 37 डीप-टेक स्टार्टअप्स का प्रदर्शन

Latest News

वैज्ञानिकों ने धरती पर उतारा सूरज! जानिए क्या होगा इसका काम

India Artificial Sun: चांद तारे तोड़ने की बात आपने सुनी होगी, लेकिन अब भारतीय वैज्ञानिकों ने सूरज तोड़ने वाली...

More Articles Like This