US: जो बाइडन ने PM मोदी को फोन कर दी जीत की बधाई, अमेरिकी NSA के भारत दौरे समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US: भारत में लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों का ऐलान हो चुका है. भाजपा नीत एनडीए बहुमत हासिल करने के बाद एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. ऐसे में दुनियाभर के नेता पीएम मोदी को बधाई दे रहे हैं. इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी पीएम मोदी को फोन कर जीत की बधाई दी. इस दौरान दोनों नेताओं अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान की नई दिल्ली की आगामी यात्रा को लेकर चर्चा की. 

US: बाइडन ने दी पीएम मोदी को बधाई

हालांकि इससे पहले पीएम मोदी को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई देते हुए अमेरिका के व्हाइट हाउस ने कहा कि “राष्ट्रपति जो बाइडन ने आज पीएम नरेंद्र मोदी और एनडीए को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत की बधाई दी.” साथ ही उन्‍होंने सबसे बड़े लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आगे बढ़कर भाग लेने के लिए भारतीय नागरिकों की भी सराहना की.

वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने पर दिया जोर

इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के बीच रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर दिया. उन्‍होंने कहा कि दोनों नेताओं ने अमेरिका-भारत व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने और स्वतंत्र, समृद्ध भारत-प्रशांत क्षेत्र के अपने साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया. इसके अलावा, दोनो नेताओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान की नई दिल्ली की आगामी यात्रा को लेकर भी चर्चा हुई.”

पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की बधाई पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए एक पोस्‍ट कर कहा कि “मेरे मित्र राष्ट्रपति जो बाइडन के फोन कॉल से खुशी हुई. मैं उनकी बधाई और भारतीय लोकतंत्र के प्रति उनकी सराहना को बहुत महत्व देता हूं. उन्‍होंने आगे कहा कि भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक साझेदारी आने वाले वर्षों में नए मील के पत्थर के रूप में साबित होंगे. हमारी साझेदारी मानवता के हित और वैश्विक भलाई के लिए एक ताकत बनी रहेगी.

इसे भी पढ़ें:-China attacks: चीन ने ताइवान पर किया हमला तो अमेरिका भेजेगा सेना, जो बाइडेन की खुली चेतावनी

 

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This