Pakistan: पाकिस्तान सरकार पर उनके साथी दल PPP ने लगाया आरोप, कहा…

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: संभावना जताई जा रही है कि पाकिस्तान सरकार के 12 जून को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेगी. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने बताया कि गठबंधन सहयोगी होने के बावजूद सत्तारूढ़ पीएमएल-एन के नेतृत्व वाली सरकार ने आने वाले संघीय बजट पर उनसे परामर्श ही नहीं किया.

मीडिया रिपोर्ट में रविवार को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने पीएम शहबाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज पार्टी पर बजट संबंधी चर्चा न करने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी बताया कि बजट के लिए उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता सैयद खुर्शीद अहमद शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने “न तो हमें बजट से संबंधित कुछ बताया और न ही हमें विश्वास में लिया.”

सैयद खुर्शीद अहमद शाह ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि हमें नहीं पता कि पीएमएल-एन निजीकरण नीति, करों, विकास कार्यक्रमों के बारे में क्या कर रही है. पीपीपी के शाह ने कहा कि बिलावल भुट्टो के नेतृत्व वाली पीपीपी को राहत के बारे में कुछ भी पता नहीं है. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि सरकार बजट बना रही है या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का बजट थोपा जा रहा है.

मालूम हो कि 8 फरवरी को आम चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली के आरोप लगाए गए थे. इसके बाद पीएमएल-एन और पीपीपी ने खंडित चुनावी नतीजों के बाद गहन बातचीत के बाद गठबंधन सरकार बनाई. उन्होंने अपना दुख प्रकट करते हुए बताया कि बजट में पीपीपी के प्रस्तावों को शामिल नहीं किया गया. उन्होंने कहा, “लोग हमसे पूछेंगे कि हमने क्या किया है. क्या हम उन्हें बताएंगे कि हमें इसके बारे में पता ही नहीं है?” शाह ने यह भी कहा कि पार्टी को बजट के बारे में लिए जाने वाले निर्णयों की राजनीतिक रूप से जांच करनी होगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This