UP: यूपी में बदला इस यून‍िवर्स‍िटी का नाम, योगी कैबिनेट में लगी मुहर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः मुरादाबाद के राज्य विश्वविद्यालय का नाम बदल दिया गया है. अब यह विश्वविद्यालय गुरु जम्भेश्वर के नाम से जाना जाएगा. मंगलवार को योगी कैबिनेट ने इसके नाम परिवर्तन पर अपनी मुहर लगा दी. अब यह गुरु जम्भेश्वर राज्य विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा.

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि गुरु जम्भेश्वर के प्रति लोगों में काफी आस्था है. ऐसे में यह निर्णय लिया गया है. पहले भी धार्मिक आस्था को देखते हुए बलरामपुर में मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय और सहारनपुर में मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय इत्यादि स्थापित किए जा चुके हैं.

ऐसे में उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, वर्ष 1973 व उसकी अनुसूची में यथास्थान संशोधन के लिए उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश वर्ष 2024 को प्रख्यापित कराए जाने और उसके प्रतिस्थानी विधेयक को पास कराने के लिए आगे राज्य विधानमंडल के समक्ष पास कराने के लिए रखा जाएगा.

ऐसी मान्यता है कि 493 वर्ष पहले जम्भेश्वर भगवान मुरादाबाद के लोदीपुर विशनपुर में राजस्थान से आए थे. यहां इनका भव्य मंदिर है और धाम है. खासकर विश्नोई समाज के लोगों की इनके प्रति विशेष आस्था है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This