Sensex Closing Bell: लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Closing Bell: आज यानी वीकली एक्सपायरी के दिन घरेलू शेयर बाजार में नई ऊंचाई पर क्लोजिंग हुई. हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरूवार को सेंसेक्स 204.33 (0.26%)अंकों की बढ़त के साथ 76,810.90 पर बंद हुआ. जबकि  निफ्टी 75.96 (0.33%) अंक मजबूत होकर 23,398.90 पर पहुंच गया. इस दौरान टाइटन के शेयरों में भी 3 फीसदी की बढ़ोत्तरी आई.

गुरूवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार में बीएसई का सेंसेक्स 204 प्वाइंट चढ़कर 76,811 पर बंद हुआ. तो वही एनएसई का निफ्टी 76 प्वाइंट चढ़कर 23,399 पर जा पहुंचा. हालांकि बैंक निफ्टी 48 प्वाइंट गिरकर 49,847 पर बंद हुआ. इसके साथ ही मिडकैप 426 प्वाइंट चढ़कर 54,652 पर बंद होने में कामयाब रहा.

आज के टॉप गेनर्स

भारतीय बेंचमार्क 13 जून को लगातार तीसरे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए. जिसमें निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस,डिविस लैब्स, एचडीएफसी लाइफ, एमएंडएम और टाइटन कंपनी टॉप गेनर्स स्टॉक्स में शामिल रहे.

आज के टॉप लूजर्स  

वहीं बात करें आज के टॉप लूजर्स की तो एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल टॉप लूजर्स के लिस्‍ट में शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें:- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में फिर उछाल, जानिए कितना हुआ महंगा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This