Israel Hezbollah War: इजराइली सेना के नौ ठिकानों पर हमला, हिजबुल्ला ने दागे सौ से अधिक रॉकेट और ड्रोन

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Hezbollah War: लेबनान के ईरान समर्थित सशस्त्र संगठन हिजबुल्ला ने एक बार फिर इजराइल पर हमला किया है. लगातार दूसरे दिन के इस हमले में हिजबुल्‍ला ने इजरायल पर करीब 100 से अधिक बड़े आकार के राकेट और 30 ड्रोन दागा है. इस लड़ाई में अब तक हिजबुल्ला के 300 से अधिक लड़ाके और इजराइल के करीब एक दर्जन सैनिक व आमजन मारे की गए है.

हिजबुल्ला ने दावा किया है कि उसने इजराइल के नौ ठिकानों पर राकेट और ड्रोन से हमला किया है. जिससे इजराइल के भारी नुकसान पहुचा है. हालांकि इससे बुधवार को भी हिजबुल्ला ने इजरायल पर करीब 250 राकेट दागे थे. बता दें कि हिजबुल्ला मंगलवार को इजरायल के हवाई हमले में अपने शीर्ष कमांडर अबू तालेब के मारे जाने के जवाब में कर रहा है.

मारे गए थें 10 हजार लोग

दरअसल, हिजबुल्ला हमास के समर्थन में इजरायल पर हमले कर रहा है. वैसे तो हिजबुल्ला और इजरायल की लड़ाई 8 अक्टूबर, 2023 से ही चल रही है लेकिन हाल के दिनों में इसमें तेजी आई है.जबकि इससे पहले इजराइल और हिजबुल्‍ला के बीस साल 2006 में युद्ध हो चुका है जिसमें करीब 10 हजार लोग मारे गए थें.

हिजबुल्ला के 300 से ज्यादा लड़ाके मारे गए

बता दें कि लेबनान के बड़े क्षेत्र पर हिजबुल्ला का कब्जा है साथ ही देश की संगठन में भी भागीदारी है. ऐेसे में ही ईरान समर्थित यमन के हाउती विद्रोहियों ने लाल सागर में ग्रीस के मालवाहक जहाज पर मिसाइल से हमला कर उसे नुकसान पहुंचाया है.

वहीं, युद्धविराम पर चल रही वार्ता के दौरान इजराइल ने गाजा में हमला जारी रखा है. ऐसे में दक्षिण के शहर रफाह में लक्ष्य आधारित हमले किए गए जिनमें कई हमास लड़ाकों के मारे जाने की खबर मिली है. बता दें कि इजरायली की ओर से किए गए ताजे हमले में गाजा में 30 लोग मारे गए हैं. जिससे अब तक कुल मारे गए फलस्तीनियों की संख्या 37,232 हो गई है.

इसे भी पढ़ें:- Pakistan India Relation: कश्मीर मुद्दे को लेकर पाकिस्तान ने यूएन पर उठाया सवाल, कहा- कोई नहीं दे रहा ध्यान

 

Latest News

VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के...

More Articles Like This