US Elections: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले एलन मस्क ने दी चेतावनी, EVM को लेकर किया दावा

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Elections: दुनिया की सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार एलन मस्क आजकल सुर्खियों में है. इसी बीच उन्‍होंने अमेरिका में होने वाले चुनाव के पहले ही उसमे इस्‍तेमाल किए जाने वाले ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) को लेकर सवाल खड़ा किया है.

दरअसल, मस्‍क ने शनिवार को एक चौंकाने वाला दावा किया. उन्‍होंने कहा कि चुनाव के दौरान ईवीएम को हैक किया जा सकता है. ऐसे में अमेरिकी चुनावों से इसे खत्‍म किया जाना चाहिए. बता दें, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने यह बयान अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए स्वतंत्र उम्मीदवार रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए दिया.

US Elections: कैनेडी ने क्या कहा था?

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कैनेडी जूनियर ने एसोसिएटेड प्रेस को लेकर उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट जारी कर कहा कि ‘प्यूर्टो रिको के प्राथमिक चुनावों में ईवीएम से संबंधित सैकड़ों मतदान अनियमितताएं सामने आई हैं. सौभाग्य से यह एक पेपर ट्रेल था, इसलिए समस्या की पहचान की गई और वोटों की गिनती को सही किया गया. जरा सोचिए उन क्षेत्रों में क्या होता होगा, जहां कोई पेपर ट्रेल नहीं है?’

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका के सभी नागरिकों को यह जानना बेहद ही जरूरी है कि अब चुनावों में कोई सेंध नहीं लगाई जा सकेगी. आपके प्रत्येक वोट की गणना की गई है. उन्‍होंने कहा कि चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक हस्तक्षेप से बचने के लिए उन्हें पेपर बैलेट पर वापस लौटना होगा.

मस्क ने क्या दी प्रतिक्रिया

कैनेडी जूनियर की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एलन मस्क ने कहा कि ‘हमें चुनावों में ईवीएम खत्म कर देना चाहिए.  क्‍योंकि इसके मनुष्‍यों के साथ साथ एआई द्वारा हैक किए जाने का खतरा है. उन्‍होंने कहा कि ये खतरा काफी छोटा है, लेकिन फिर भी बहुत अधिक है.’

क्या हैं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन?

आपको बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एक प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जिनका उपयोग चुनावों में मतों को रिकॉर्ड करने और गिनने के लिए किया जाता है. इन इलेक्‍ट्रानिक मशीनों का मुख्य उद्देश्य मत प्रक्रिया को सरल, तेज और विश्वसनीय बनाना है.

इसे भी पढें:-US: न्यू जर्सी में बवंडर ने मचाई तबाही, उखड़े पेड़-पलटीं कारें, दिखा डरावना माहौल

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This