एटा में भीषण हादस: सास-बहू सहित तीन की मौत, लौट रहे थे गंगा स्नान कर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

एटाः यूपी के एटा से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां गंगा दशहरा पर गंगा स्नान कर लौट रहे लोगों की कार को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दिया. इस हादसे में सास-बहू सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. यह हादसा थाना रिजोर क्षेत्र के अंतर्गत एटा शिकोहाबाद मार्ग पर स्थित गांव बाकलपुर के निकट हुई. घायलों को इलाज के लिए आगरा ले जाया गया है.

गंगा दशहरा पर गंगा स्नान कर लौट रहे थे कार सवार
जानकारी के अनुसार, शिकोहाबाद और मैनपुरी के रहने वाले लोग रविवार को गंगा दशहरा पर कार में सवार होकर गंगा स्नान के लिए सोरों गए थे. स्नान और पूजन-अर्चन के बाद सभी वापस लौट रहे थे. इसी दौरान एटा की ओर से जा रही कार जैसे ही गांव बाकलपुर ईशन नदी के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार में टक्कर मार दिया.

हादसे में इन लोगों की हुई मौत, ये लोग हुए घायल
कार में गोविंद और उनकी पत्नी पिंकी और मां सरला देवी निवासी नेहरू पैलेस शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद, दया पुत्री राकेश निवासी जगदीशपुरा आगरा, गिरीश चंद्र निवासी गांव ढांडरी सिरसागंज मैनपुरी सवार थे. इनमें से सरला, पिंकी और गिरीश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि गोविंद और 16 वर्षीय दया गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को आगरा रेफर किया गया है.

फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी राजेश सिंह, एडिशनल एसपी धनंजय कुशवाहा मौके पर पहुंच और इसके बाद अस्पताल पहुंचे. घायलों का हाल जाना. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई.

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This