Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में कमी, चांदी की बढ़ी चमक; जानिए आज का ताजा भाव

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 19 June 2024: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है, वहीं, चांदी की कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिली. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली कमी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 67,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,670 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 70,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी के भाव में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. बता दें कि जो चांदी कल यानी मंगलवार को 95,600 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी, वो आज 96,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली कमी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 67,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,670 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 70,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में कमी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 67,180 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,080 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 70,540 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,430 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

यह भी पढ़ें: वाराणसी में बोले पीएम मोदी, जनादेश ने रचा नया इतिहास; काशी के लोगों को डबल बधाई

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के सातवें दिन ग्रहों का गजब संयोग, मां कालरात्रि इन 4 राशियों की सभी समस्या करेंगी दूर

Aaj Ka Rashifal, 25 March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This