मंगाफ अग्निकांडः कुवैत ने किया मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान, जाने मिलेंगे कितने रुपये

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दुबईः मंगाफ अग्निकांड में मृतकों के परिजनों के लिए कुवैत ने किया मुआवजे का ऐलान किया है. कुवैत सरकार दक्षिणी अहमदी प्रांत के मंगाफ में लगी भीषण आग में मृत लोगों के परिवारों को 15-15 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग 12.5 लाख रुपये) मुआवजा देगी. मालूम हो कि इस अग्निकांड में 46 भारतीयों सहित 50 लोगों की मौत हो गई थी.

शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग
कुवैती अधिकारियों के मुताबिक, मंगाफ शहर में 12 जुलाई को सात मंजिला इमारत में लगी भीषण आग भूतल पर स्थित गार्ड के कमरे में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी. इस इमारत में 196 प्रवासी कामगार रहते थे, जिनमें से ज्यादातर भारतीय थे.

मुआवजा देने का आदेश
अरब टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के आदेश पर मृतकों के परिवारों को 15-15 हजार अमेरिकी डॉलर का मुआवजा मिलेगा.

सरकारी सूत्रों के हवाले से अखबार ने कहा कि जल्द ही मुआवजे के भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और इसे मृतकों के देशों के दूतावासों को दिया जाएगा. संबंधित दूतावास सुनिश्चित करेंगे कि मृतकों के परिवारों को जल्द से जल्द एवं सुचारू रूप से धनराशि वितरित की जाए.

Latest News

08 August 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

8 अगस्त 2026, शनिवार को श्रावण कृष्ण दशमी, रोहिणी व्रत, रोहिणी नक्षत्र और ध्रुव योग का विशेष संयोग बन रहा है. जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूरा पंचांग.

More Articles Like This