Kangana Ranaut के थप्पड़ कांड पर अभिनेता अन्नू कपूर ने दिया रिएक्शन, बोले- “कौन हैं कंगना…”

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kangana Ranaut Slap Controversy: बॉलीवुड एक्‍टर अन्नू कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘हमारे बारह’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. बता दें कि काफी समय से इस मूवी को लेकर विवाद चल रहा है. हालांकि, कोर्ट से अब इसे क्लीन चिट मिल गई है और आज 21 जून को यह फिल्‍म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. मूवी के रिलीज से पहले इसके मेकर्स ने पूरी स्टार कास्ट के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जहां स्टार्स से कई सवाल पूछे गए. इस दौरान अन्नू कपूर से एक्‍ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर भी सवाल पूछा गया. अभिनेता ने इस सवाल पर जो जवाब दिया उसे जानकर हर कोई हैरान रह गया.

कई स्टार्स दे चुके हैं अपनी प्रतिक्रिया

कंगना रनौत का थप्पड़ कांड अभी भी चर्चा में बना हुआ है. कुछ लोगों ने इसकी निंदा की, तो कुछ ने CISF कर्मी कुलविंदर कौर का समर्थन किया था. इस लिस्ट में विशाल ददलानी, शबाना आजमी से लेकर स्वरा भास्कर तक का नाम शामिल है. इस मामले पर अब एक्‍टर अन्नू कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. आइए जानते हैं एक्‍टर ने क्‍या कहा….

कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर बोले अन्नू कपूर

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब अभिनेता अन्नू कपूर से कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर सवाल किया गया, तो एक्‍टर ने कहा, ये कंगना जी कौन हैं? कोई बड़ी हीरोइन हैं? सुंदर हैं. उनका यह जवाब सुनने के बाद वहां बैठे लोग हूटिंग करने लगे. इसके आगे किसी ने अन्‍नू कपूर को को बताया कि हाल ही में उन्होंने मंडी से चुनाव जीता है और नवनिर्वाचित सांसद हैं. इस पर एक्‍टर ने कहा कि ओहो वो भी हो गईं. उन्‍होंने आगे कहा कि अगर मैंने ऐसी कोई बात कह दी, तो सबसे पहले यह कहा जाएगा कि अन्नू कपूर बेकार की बात करता है. वहीं, अगर किसी ने मुझे थप्पड़ मारा तो मैं कानूनी प्रक्रिया से गुजरुंगा.

यह भी पढ़े: वाराणसीः ऑयल कारोबारी दीनानाथ झुनझुनवाला के ऑफिस पर ED की रेड, जाने क्या है मामला

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This