Russia North Korea Relation: उत्तर कोरिया के साथ सीधी रेल सेवा शुरू करेगा रूस

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia News: हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया का दौरा किया. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम फैसले लिए गए. अब खबर है कि रूस से उत्तर कोरिया के लिए सीधी रेल सेवा शुरू होगी. हालांकि, रूस से उत्‍तर कोरिया के लिए सीधी ट्रेन पहले भी चलती थी, लेकिन 2020 में कोरोना के वजह से बंद कर दी गई थी. इसकी जानकारी समाचार एजेंसी इंटरफैक्‍स ने बुधवार को दी.

जुलाई में शुरू होगी सर्विस 

समाचार एजेंसी ने बताया कि रूस कोविड-19 महामारी के चलते 4 साल से बंद नॉर्थ कोरिया के साथ सीधी रेल सेवा शुरू करेगा. यह सर्विस जुलाई में शुरू होगी. इंटरफैक्स ने उत्तर कोरिया की सीमा से सटे रूस के पूर्वी क्षेत्र प्रिमोर्स्की के गवर्नर ओलेग कोझेम्याको के हवाले से बताया कि ये ट्रेनें व्लादिवोस्तोक शहर से उत्तर कोरिया के बंदरगाह रासोन तक चलेंगी. व्लादिवोस्तोक शहर से सवार यात्री सीधे डीपीआरके (उत्‍तर कोरिया) जा सकेंगे. वे वहां की प्रकृतिक सुंदरता, संस्कृति का आनंद लें सकेंगे और रीति-रिवाजों, परंपराओं से परिचित होंगे.

24 साल बाद उत्तर कोरिया गए थे पुतिन

बता दें कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन 24 साल बाद पहली बार उत्‍तर कोरिया के यात्रा पर गए थे. प्योंगयांग एयरपोर्ट उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने खुद पुतिन का स्‍वागत किया. यात्रा के दौरान रूस और उत्‍तर कोरिया के बीच हथियारों को लेकर सौदा भी हुआ. साथ ही दोनों देश के नेता ने एक-दूसरे से इस बात का वादा भी किया कि जरूरत पड़ने पर या हमले की स्थिति में दोनों देश एक दूसरे का साथ देंगे.

ये भी पढ़ें :- Pakistan News: UN में भारत ने लगाई पाकिस्तान को लताड़, कश्मीर को लेकर कही ये बड़ी बात

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This