Stock Market: गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को नए ऑल टाइम हाई के बाद भारतीय शेयर बाजार में ऊपरी स्‍तरों से बिकवाली दिखी. बैंकिंग और आईटी शेयरों में बिकवाली के बीच दलाल स्ट्रीट पर आज लगातार चार दिन से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया. बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दिन की फिसलकर लाल निशान पर बंद हुए.

सेंसेक्‍स निफ्टी का हाल

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (Sensex) आज तेजी के साथ 79,457.58 के लेवल पर खुला. कारोबार के दौरान यह 79,672 अंक के ऑलटाइम हाई पर गया. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 210.45 अंक यानी 0.27 प्रतिशत टूटकर 79,032.73 के स्तर पर आ गया. वहीं, दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 33.90 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई. निफ्टी दिन के अंत में 24,010.60 के स्‍तर पर बंद हुआ. निफ्टी में आज 23,985.80 और 24,174.00 के रेंज में ट्रेड हुआ.

टॉप गेनर

आज के ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 शेयर हरे निशान पर बंद हुए. रिलायंस, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और टाइटन सेंसेक्स के टॉप गेनर्स के तौर पर दिखे. इसके अलावा, एसबीआई, एचयूएल, एनटीपीसी, सन फार्मा और एचसीएल टेक भी लाभ में रहे.

टॉप लूजर्स

वहीं, दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, आइसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे. इसके अलावा, जेएसडब्‍ल्‍यू स्टील, मारुति, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, इंफोसिस, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और आईटीसी नुकसान में रहे.

ये भी पढ़ें :- NEET MDS Counselling 2024: जारी हुआ नीट एमडीएस काउंसलिंग का शेड्यूल, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

 

Latest News

Data Center Boom India: 2031 तक 6 गुना बढ़ेगी क्षमता, AI से बढ़ेगी मांग, 60 अरब डॉलर निवेश संभव

AI और डेटा की बढ़ती मांग के चलते भारत में डेटा सेंटर सेक्टर में बड़ा उछाल. 2031 तक क्षमता 10.5 GW तक पहुंचने का अनुमान.

More Articles Like This