Israel-Hamas War Update: इजराइल ने 55 फिलिस्तीनी कैदियों को किया रिहा

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel-Hamas War Update: आतंकी संगठन हमास और इजराइल के बीच जारी युद्ध को आठ महीने बीत गए है. इस जंग में हमास और इजराइल दोनों ने ही एक दूसरे के नागरिकों को बंधी बना लिया. वहीं अब खबर है कि इजराइल ने 55 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया है. इसकी जानकारी एक फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारी ने दी. स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी ने कहा कि इजराइल ने गाजा से बंधक बनाए हुए 55 फिलिस्तीनियों को आजाद कर दिया है. इन कैदियों में गाजा के अल-शिफा अस्पताल के डायरेक्टर मोहम्मद अबू सेलमिया भी शामिल हैं.

कैदियों में अस्पताल के डायरेक्टर भी शामिल

नवंबर में जब इजराइल ने अल-शिफा अस्पताल पर छापा मारा था, तब इजराइली सेना ने डायरेक्टर मोहम्मद अबू सेलमिया को हिरासत में लिया था. छापा मारने का कारण बताते हुए कहा था कि उस का अनुमान था कि हमास हॉस्पिटल का इस्तेमाल कर रहा है और अस्पताल में सुरंग बना रहा है. हालांकि, इन आरोपों को मोहम्‍मद अबू और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने नकार दिया.

रोजाना हुआ अपमान

रिहा होने के बाद अबू सेलमिया ने इजरायली अधिकारियों पर फिलिस्तीनी कैदियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया. अबू सेलमिया ने कहा कि कैदियों को हर रोज शारीरिक और मानसिक अपमान का सामना करना पड़ता है. हालांकि, अबू सेलमिया के आरोपो को इजरायली अधिकारियों ने सीधे तौर पर खंडन कर दिया है.

इजराइल ने मारा था छापा

दक्षिणी गाजा में मौजूद नासिर अस्पताल पर भी इजराइल ने छापा मारा था. नासिर अस्पताल के डायरेक्टर नाहेध अबू ताएमा ने बताया कि अबू सेलमिया गाजा से सोमवार को रिहा किए गए 55 फिलिस्तीनी कैदियों में से एक है. नाहेध अबू ने कहा कि 55 कैदियों में केवल पांच बंधको को ही नासिर अस्पताल ले जाया गया, बाकी सभी को दीर अल-बलाह में अल-अक्सा शहीद अस्पताल ले जाया गया.

ये भी पढ़ें :- बोइंग ने स्पिरिट एयरोसिस्टम्स के अधिग्रहण का किया ऐलान, 4.7 अरब अमेरिकी डॉलर में डील फाइनल

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This