Stock Market: हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, इन शेयरों में आया उछाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार बढ़त लेकर बंद हुआ है. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 0.56 प्रतिशत यानी 443 अंक की बढ़त लेकर 79,476 के स्‍तर पर बंद हुआ. सेंसेक्‍स आज अधिकतम 79,561 के लेवल तक गया था. दिन के अंत में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर दिखे, जबकि 11 शेयर लाल निशान पर थे. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) 0.47 प्रतिशत यानी 112 अंक की उछाल के साथ 24,123 के स्‍तर पर बंद हुआ. कारोबार के अंत में 50 शेयरों वाले निफ्टी के 31 शेयर हरे निशान पर बंद हुए. बाकी बचे 19 शेयर लाल निशान बंद हुए.

निफ्टी के शेयरों का हाल

बात करें निफ्टी पैक की शेयरों की तो सोमवार को सबसे अधिक तेजी टेक महिंद्रा में 2.99 प्रतिशत की देखी गई. इसके अलावा विप्रो में 2.34 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस में 2.17 प्रतिशत, ग्रेसिम में 2.06 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.99 प्रतिशत की बढ़त आई. वहीं, सबसे अधिक गिरावट एनटीपीसी में 2.10 प्रतिशत, अपोलो हॉस्पिटल में 0.82 प्रतिशत, एसबीआई में 0.75 प्रतिशत, आयशर मोटर्स में 0.75 प्रतिशत और डॉ रेड्डी में 0.71 प्रतिशत आई.

इनमें आया उछाल

सोमवार के कारोबार में सबसे अधिक तेजी मीडिया और आईटी शेयरों में देखी गई. निफ्टी मीडिया में सबसे अधिक 2.42 प्रतिशत और निफ्टी आईटी में 1.97 प्रतिशत बढ़त आई. इसके अलावा, निफ्टी बैंक में 0.44 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.49 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.90 प्रतिशत, एफएमसीजी में 0.70 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.70 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.52 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.14 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.15 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.80 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई. दूसरी ओर निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.76 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी में 0.33प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली

ये भी पढ़ें :- बोइंग ने स्पिरिट एयरोसिस्टम्स के अधिग्रहण का किया ऐलान, 4.7 अरब अमेरिकी डॉलर में डील फाइनल

Latest News

17 May 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

17 May 2026 Ka Panchang: 17 मई, रविवार को ज्येष्ठ माह (अधिकमास) के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी....

More Articles Like This