ना शोर-शराबा, ना हो-हल्ला… इस्तीफा देने के बाद साइकिल से ही चल दिए इस देश के PM, देखिए वीडियो

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

International News, Mark Rutte Video: साल 2024 में दुनिया के करीब 70 देशों में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का चुनाव हो रहा है. कुछ देशों में चुनाव हो चुके हैं तो कुछ में हो रहे हैं. अब तक आपने चुनावी नतीजों के बाद देखा होगा कि जब भी सत्ता बदलती है तो बहुत ज्यादा शोर-शराबा या हो-हल्ला देखने को मिलता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बता रहा हैं, जहां हाल में सत्ता का हस्तांतरण इतना शांतिपूर्ण और सादगी भरा हुआ है कि अब वह चर्चा का विषय बन गया है.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं यूरोपीय देश नीदरलैंड की. नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे ने 14 साल तक सत्ता में रहने के बाद चुनाव हार गए. खास बात यह है कि वह प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने बिना किसी हो-हल्ला चुपाचाप साइकिल चलाकर हेग स्थित ऑफिस में पहुंचे. यहां जाकर उन्होंने नेताओं से मुलाकात की, नेताओं के साथ हाथ मिलाया, फिर एक-दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया और सत्ता की कमान सौंप दी. इसके बाद वह फिर बाहर आए और साइकिल पर बैठकर घर के लिए निकल गए.

डिक शूफ को सौंपी सत्ता की चाबी

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे के इस सादगी भरे अंदाज की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है. वहीं, सोशल मीडिया पर मार्क रुटे का ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि वे नए प्रधानमंत्री नियुक्त हुए नेता डिक शूफ को सत्ता की चाबी सौंप रहे हैं. इसके बाद दोनों नेता साथ में भीतर जाते हैं. वहां पर दोनों ही लोग एक-दूसरे से बात करते हैं और मीडिया के सवालों का जवाब देते हैं. आखिर में रुटे और शूफ बाहर आते हैं. ऑफिस के दरवाजे पर एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं.

देखिए वीडियो…

आप वीडियो में देख सकते हैं कि ऑफिस के बाहर एक साइकिल खड़ी है. मार्क रुटे शूफ से मुलाकात के बाद साइकिल के पास जाकर उसका लॉक खोलते हैं और उस पर बैठ जाते हैं. फिर वह पीछे मुड़कर अपने स्टाफ समेत वहां मौजूद नेताओं को अलविदा कहते हैं और साइकिल लेकर निकल पड़ते हैं. रास्ते में उन्हें बहुत से नेता और लोग मिलते हैं. वह सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते हैं और घर की ओर चले जाते हैं.

ज्ञात हो कि दुनिया में जहां चुनावी नतीजों के बाद पक्ष-विपक्ष द्वारा एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाया जाता है. वहीं, दूसरी तरफ नीदरलैंड में इतने खुशमिजाज दिल से सत्ता की कमान विपक्षी दल को सौंपा जा रहा है. जो कहीं ना कहीं अपने आप में एक अनुठी मिसाल है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This