09 July 2024 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

09 July 2024 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 09 जुलाई, दिन मंगलवार का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

09 जुलाई, मंगलवार का पंचांग (Panchang 09 July 2024)

09 जुलाई दिन मंगलवार को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. तृतीया तिथि आज सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर समाप्त हो चुकी है. अभी चतुर्थी तिथि चल रही है. मंगलवार को आश्लेषा नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग रहेगा. मंगलवार देर रात 2 बजकर 26 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा. वहीं, आज सुबह 7 बजकर 53 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा. आज चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे. वहीं, अगर बात करें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ मुहूर्त की तो अभिजीत मुहूर्त 11:58-12:53 मिनट तक है. राहुकाल 15:51 − 17:34 मिनट तक रहेगा.

09 जुलाई, मंगलवार का पंचांग (Panchang 09 July 2024)  

तिथि- तृतीया तिथि
माह- आषाढ़
आज का नक्षत्र – आश्लेषा नक्षत्र
आज का योग – सिद्धि योग
आज का पक्ष – शुक्ल पक्ष
आज का वार – मंगलवार
चंद्रमा राशि – कर्क
सूर्य राशि- मिथुन राशि
विक्रमी संवत् – 2081
शक संवत्- 1946

आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11:58-12:53 मिनट तक
राहुकाल- 15:51 − 17:34 मिनट तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 5:30 am
सूर्यास्त- शाम 7:21 pm

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

India A vs USA: नारायण जगदीशन ने मचाया तूफान, तिलक वर्मा–आयुष बडोनी ने भी जमकर बरसाए छक्के

वॉर्म-अप मुकाबले में इंडिया A के Narayan Jagadeesan ने 49 गेंदों में शतक जड़ा. Tilak Verma ने फिटनेस साबित की, जबकि Ayush Badoni की फिफ्टी से टीम ने 238 रन बनाए.

More Articles Like This