डॉ. राजेश्वर सिंह ने UP के पूर्व CM अखिलेश पर किया पलटवार, कहा- “जिनके घर शीशे के होते हैं, वो दूसरों के घर पत्थर नहीं फेंकते”

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dr. Rajeshwar Singh News: यूपी अब लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है. हालांकि, सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं में जुबानी तकरार भी लोगों का ध्यान खींचती रही है. मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल पर आज पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सवाल उठाए तो सरोजनीनगर के बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह (Dr. Rajeshwar Singh) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर अखिलेश यादव को आड़े हाथों ले लिया.

‘जिनके घर शीशे के होते हैं वो दूसरों के घर पत्थर नहीं फेंकते’

भाजपा नेता डॉ. राजेश्वर सिंह ने अखिलेश यादव के एक ट्वीट का एक लंबे-चौड़े ट्वीट के जरिए जवाब दिया. उन्‍होंने कहा- “श्री मान अखिलेश…जिनके घर शीशे के होते हैं वो दूसरों के घर पत्थर नहीं फेंकते.” डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा- “याद कीजिए, सत्ता के रथ पर आरूढ़ होकर आप अपने परिवार को भी एक नहीं रख सके थे! आपको वो समय भी नहीं याद जब, मुजफ्फरनगर दंगे में 62 से ज्यादा लोग मारे गए, किंतु विस्थापितों को टेंट में ठिठुरता छोड़ आप सैफई महोत्सव में फिल्मी सितारों के साथ समय बिता रहे थे!”

‘आज भी सपा शासन के दंगों को याद कर सिहर उठती है जनता’

भाजपा नेता ने आगे कहा, “भाजपा 19 करोड़ कार्यकर्ताओं का विशाल परिवार है…जिनके लिए देश प्रथम है, अपना हित नहीं, भाजपा की नीतियां स्पष्ट हैं, नीयत स्पष्ट है, नेतृत्व सशक्त है! प्रदेश की 25 करोड़ जनता भाजपा राज में सुख, शांति से रहते हुए आज भी सपा शासनकाल के दंगों, गुंडाराज, माफियाराज को याद करके सिहर जाती है!

2027 के चुनाव में फिर से प्रचंड बहुमत पाएगी भाजपा

डॉ. राजेश्वर सिंह ने अखिलेश यादव को चेताते हुए कहा, याद रखिएगा श्रद्धेय प्रधानमंत्री मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी के नेतृत्व में भाजपा 2027 का चुनाव लड़ेगी और फिर से प्रचंड बहुमत से जीत कर आएगी. बीजेपी विधायक ने आगे लिखा- मेरी ये बात, ये दिन और ये तारीख़ याद रखें. तारीख़ का इंसाफ़ हमेशा आम जनता की आवाज़ होता है. इसमें न मुझे और न ही भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता को संशय है.

मोदी-योगी के साथ है हर एक कार्यकर्ता 

उन्‍होंने आगे लिखा, हर एक कार्यकर्ता मोदी-योगी के साथ है और दृढ़ता के साथ खड़ा रहेगा. प्रदेश के नेता विपक्ष का महत्वपूर्ण पद छोड़ना प्रदेश की जनता की आकांक्षा से खेल है. उस पर फ़िल्मी लाइन जैसी टिप्पणी आपके क़द के अनुकूल नहीं. कुछ गंभीर राजनीति की आपसे हमें अपेक्षा है. एक सकारात्मक, ज़िम्मेदार, जनोन्मुख विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करें और राष्ट्र निर्माण में सहयोग दें. यूपी की जनता दंगे और माफियाराज को दोबारा नहीं दोहरायेगी.

यह भी पढ़े: Kolkata News: बंगाल में बोले भाजपा नेता सुवेन्दु अधकारी- “सबका साथ सबका विकास की जरूरत नहीं, जो हमारे साथ हम उनके साथ”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This