Lucknow News: परिचालक के अभाव में अब नहीं रुकेंगे बसों के पहिये, शुरू हुई कंडक्टर भर्ती

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow ews: नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (Uttar Pradesh State Road Transport Corporation) में आउटसोर्स पर बस परिचालक की भर्ती शुरू हो गई है. लखनऊ में 111 बस परिचालकों की भर्ती के लिए अलग-अलग तिथियों का ऐलान कर दिया गया है. ऐसे में परिचालक के अभाव में डिपो में खड़ी बसें जल्द ही चलेंगी.

रोडवेज अधिकारियों ने बताया, रोजगार एवं सेवायोजन की ओर से नौकरी के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र चेक कराने के लिए गोमती नगर के अंबिका टावर में भेजा जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र का सत्यापन 23 जुलाई, 2024 तक किया जाएगा. इसके बाद मेरिट बनेगी. इसमें सफल अभ्यर्थी सिक्योरिटी जमा कर रोडवेज में आउटसोर्स परिचालक नियुक्त हो जाएंगे.

परिचालक की कमी के चलते नहीं हो पा रहा था बसों का संचालन

क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया, लखनऊ में परिचालक की कमी के चलते कई बार बसों का संचालन नहीं हो पाता था. इसी को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है. उम्मीद है कि अगस्त के पहले सप्ताह तक लखनऊ को नए परिचालक मिल जाएंगे. इसके बाद बसों का संचालन समय पर हो सकेगा.

यह भी पढ़े: गुरू पूर्णिमा: गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया रूद्राभिषेक, देवी-देवताओं का किया पूजन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This