Hajj Yatra: हज यात्रा के दौरान कितने भारतीय हाजियों की गई जान, सरकार ने दिया आंकड़ा

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hajj pilgrimage Death: सउदी अरब में इस साल हजारों हज यात्रियों की मौत भीषण गर्मी के कारण हो गई. हज यात्रा के दौरान कई भारतीयों की भी मौत की खबर सामने आई है. इस संबंध में सरकार ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि 2024 में हज के दौरान 200 से अधिक भारतीय यात्रियों की मौत हुई है. सरकार द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार अधिकांश लोगों की मौत हृदय गति थमने से और कुछ लोगों की मौत श्वसन संबंधी समस्याओं के कारण हुई है.

दरअसल, लोकसभा में शुक्रवार को अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि भारत सरकार ने हज यात्रा के सफल संचालन और भारतीय यात्रियों की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने पर काफी जोर दिया है.

जानिए सरकार ने क्या कहा?

लोकसभा में शुक्रवार को अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हज के दौरान कुल 201 भारतीय यात्रियों की मौत हुई, जिनमें से अधिकांश की मौत हृदय गति थमने और श्वसन संबंधी समस्याओं के कारण हुई. उन्होंने आगे कहा “कुल मृतकों में से 70 प्रतिशत की उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक थी. हज 2024 में हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा यात्रियों की सहायता के लिए भेजे गए खादिम-उल-हुज्जाज (केयूएच) की संख्या बढ़कर 641 हो गई है, जो पिछले वर्ष की संख्या से दोगुनी से भी अधिक है.”

हजारों हज यात्रियों की हुई मौत

गौरतलब है कि हज यात्रा एक खास धार्मिक अनुष्ठान है. इस यात्रा को प्रत्येक वर्ष लाखों मुस्लिम लोग सऊदी अरब के मक्का  जाकर संपन्न करते हैं. इस साल भी सऊदी सरकार और भारतीय हज समिति ने यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए थे, लेकिन फिर भी कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुई हैं. बता दें कि इस साल सबसे ज्यादा 1,75,000 भारतीय हज यात्रा के लिए मक्का पहुंचे थे. इस साल मक्का में तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़े. यहां पर पारा 50 डिग्री के पार तक पहुंच गया था. इस भीषण गर्मी के कारण कई लोगों ने दम तोड़ दिया.

पहले अधिकारियों ने दी थी सलाह

आपको बता दें कि हज यात्रा के दौरान वॉलेंटियर्स ने हर तरह से हाजियों की मदद की थी. वहीं, जो लोग इस यात्रा पर गए थे, उनके लिए गर्मी से बचने के लिए कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम दी गई थी. सऊदी के अधिकारियों ने हाजियों से छाता का प्रयोग करने के लिए और खूब पानी पीने की सलाह दी थी.

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: योगी सरकार का फैसला पहुंचा अमेरिका, पाकिस्तानी पत्रकार ने कांवड़ यात्रा नेम प्लेट को लेकर कही ये बात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This