हिजबुल्लाह और ईरान ने शुरू की जंग की तैयारी, तुर्की की धमकी से बढ़ी इजराइल की धुकधुकी…

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Lebanon Tension: हाल ही में इजराइल के कब्जे वाली गोलान हाइट्स के एक फुटबॉल फील्ड हमला हुआ था. इस हमले के बाद लेबनानी रेसिस्टेंस और इजराइल के बीच ऑल-आउट वॉर छिड़ने की संभावना बढ़ गई है. इजराइल की तरफ से दी गई धमकियों के बाद अब हिजबुल्लाह और ईरान ने भी जंग शुरू करने पर बुरे परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है. यही नहीं अब इस जंग में तुर्की भी कूद गया है. तुर्की के राष्ट्रपति ने इजराइल पर आक्रमण की धमकी दे दी है.

जानिए क्या बोले तुर्की के राष्ट्रपति

दरअसल, इजराइल द्वारा लगातार गाजा पर हमला किए जा रहे हैं. इस हमले को रोकने के लिए तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान भी कूद पड़े हैं और वे फिलिस्तीनियों का साथ दे रहे हैं और इजराइल को घर में घुसकर मारने की धमकी दे रहे हैं. तैयप एर्दोगान ने अपने होमटाउन राइज में हो रही AK पार्टी की एक मीटिंग में कहा, ‘हमें बहुत मजबूत होना चाहिए ताकि इजराइल फिलिस्तीन के साथ ये बेतुकी हरकतें न कर सके. जैसे हमने काराबाख में किया, जैसे हम लीबिया में घुसे, हम इजराइल के साथ भी ऐसा ही कर सकते हैं.’

इजराइल ने दिया जवाब

रेसेप तैयप एर्दोगान की धमकी के बाद इजराइल के विदेश मंत्री कैट्ज ने जवाबी हमला किया है. उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान सद्दाम हुसैन के नक्शेकदम पर चल रहे हैं और इजराइल पर हमला करने की धमकी दे रहे हैं. एर्दोगन को याद रखना चाहिए कि वहां क्या हुआ और उसका अंत कैसे हुआ.

शुरू से ही इजराइल के खिलाफ है तुर्की

गौरतलब है कि तुर्की गाजा युद्ध की शुरुआत से ही इजराइल के खिलाफ बोलता रहा है. तुर्की ने हमेशा फिलिस्तीनी जनता के अधिकारों के लिए आवाज उठाई है और सीजफायर के लिए एक प्रमुख मध्यस्थ के रूप में काम कर रहा है. वहीं, गाजा में बिगड़ते हालात के बीच तुर्की के राष्ट्रपति के इस धमकी से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है, क्योंकि इजराइल और तुर्की के बीच व्यापार को लेकर पहले से तनाव जारी है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This